देश

Sisters Suicide : ऑनलाइन गेम का कहर…! 9वीं मंजिल से एक साथ कूद गईं 3 सगी नाबालिग बहनें…यहां देखें Video

टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं

गाजियाबाद, 04 फरवरी। Sisters Suicide : शहर के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन सगी नाबालिग बहनों ने बीती रात करीब 2:30 बजे 9वीं मंज़िल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लड़कियों ने लिखा है, ‘मम्मी-पापा सॉरी’। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने सामूहिक आत्महत्या क्यों की। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। साथ ही परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। थाना टीला मोड़ पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button