कोरबा। दर्री मंडल के मण्डल अध्यक्ष की घोषणा खटाई में पड़ गया है। जिले के सभी मंडलों में मण्डल अध्यक्ष की घोषणा होने और दर्री का खटाई में पड़ने से दावेदार भाजपाई के समर्थक टेंशन में है।
बता दें कि आज जिले के 24 भाजपा मंडल के लिए नए मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए टीपी नगर भाजपा कार्यालय में भारी गहमागहमी का माहौल रहा। जिन्हें मंडल अध्यक्ष का पद मिला वे तो खुशी में झूम उठे,लेकिन जिनके नियुक्ति की घोषणा रुक गई वे निराश हो गए। जानकारी की माने तो दर्री, पाली और पड़ीउपरोडा के मंडल अध्यक्षो की नियक्ति नही हुई है।