Heavy Rain : कोरबा में झमाझम बारिश का कहर…! 20 जुलाई तक 381.8 मिमी वर्षा…दर्री और पाली बने सबसे ज्यादा भीगे इलाके

News Power Zone
1 Min Read
Heavy Rain

कोरबा, 20 जुलाई। Heavy Rain : जिले में मानसून पूरे शबाब पर है। लगातार हो रही बारिश से जहां नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं कई क्षेत्रों में जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। 20 जुलाई 2026 तक जिले में 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार दर्री जिले का सबसे अधिक बारिश वाला क्षेत्र रहा, जहां 477 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके बाद पाली में 473.8 मिमी, पोंड़ीउपरोड़ा में 437 मिमी, पसान में 426.3 मिमी, दीपका में 409.2 मिमी, कोरबा तहसील में 405.5 मिमी और कटघोरा में 402.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा हरदीबाजार में 372.2 मिमी, बरपाली में 322.8 मिमी, भैंसमा में 313.4 मिमी, अजगरबहार में 290.6 मिमी और करतला में 251.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

TAGGED:
Share This Article