Featuredछत्तीसगढ़पुलिस

CG Police Recruitment: पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी, सूबेदार-SI सहित 2 हजार 618 कैंडिडेट्स के नाम शामिल

रायपुर। CG Police Recruitment: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक ( प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (रेडियो), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई हैं। व्यापमं ने 2 हजार 618 कैंडिडेट्स की मैरिट सूची जारी की है।

 

CG Police Recruitment: इन्होंने बनाई टॉप 10 में अपनी जगह

 

इस सलेक्शन लिस्ट में अर्जुन सिंह ने टॉप किया है, जबकि, अभिषेक पाठक दूसरे स्थान पर रहे। वहीं मनोज कुमार तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। विकास केरकेट्टा चौथे, संजय कुमार पांचवे, अनुराग छठवें और महेन्द्र कुमार सातवें स्थान पर है। टॉप टेन कैंडिडेट्स में केवल 1 ही महिला अभ्यर्थी शीलू श्रीवास्तव 8वें नंबर पर हैं, 9वें नंबर पर नीरज तिर्की और 10वें स्थान पर संजय सिंह है।

 

CG Police Recruitment: इस वेबसाइट पर देख सकते हैं मेरिट लिस्ट

 

इन पदों के लिए मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 29 मई 2023 को किया गया था। जिसमें 971 पदों पर भर्ती होनी थी। जिसके बाद परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर अपलोड कर दावा आपत्ति मंगाई गई थी। जिसके बाद यह चयन सूची जारी की कई है। मेरिट लिस्ट पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button