Featuredकोरबाराजनीतिसामाजिक

VDO : हाईकोर्ट की कोरबा निगम को फटकार,बोले पहले पार्किंग फिर हॉस्पिटल ..करना क्या चाहते हो !!

कोरबा। हाईकोर्ट की डबल बैंच ने एक सुनवाई के दौरान कोरबा नगर निगम की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए कड़ी फटकार लगाई। प्रकरण की सुनवाई करते हुए कहा कि पार्किंग हॉस्पिटल कैसे बनेगा…?

देखें VDO

 

मामला दुबई रोड में बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग का है। 70 फीसदी काम होने के बाद विकास कंट्रक्शन कंपनी को ब्लैक लिस्डेड किये जाने से आहत ठेकेदार ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट के जज में निर्माणाधीन पार्किंग के साक्ष्य के आधार पर नगर निगम को फटकार लगाते हुए कहा कि पहले पार्किंग बनाने का एनआईटी लगाते हो.. फिर हॉस्पिटल बनाने को कहते हो मतलब पार्किंग में बेड कैसे बिछाओगे। निगम के अफसर सरकारी प्रोजेक्ट को मजाक बनाकर रखे है। विद्वान न्यायाधीश ने कहा कि 70 फीसदी काम करने के बाद आप कंट्रक्शन का नेचर चेंज करना चाहते हो ऊपर से ठेकेदार पर दोष मढ़ते हुए ब्लैक लिस्टेड करते हो। इस तरह की द्वेषपूर्ण कार्यवाही नही चलेगी।

Related Articles

Back to top button