Asian Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की हैट्रिक, मलेशिया को 8-1 से रौंदा

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली। Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने मलेशिया को 8-1 से हरा दिया। भारत की जीत में राजुकमार पाल 3 और अरिजिती सिंह हुंडल ने 2 गोल दागे, जबकि जुगराज सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल किए। उत्तम सिंह ने तीसरे क्वॉर्टर में भारत की तरफ से आखिरी गोल किया।

 

Asian Champions Trophy: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरी जीत अपने नाम की। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान चीन को 3-0 से हराया था। भारत इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। भारतीय टीम अब तक कुल 16 गोल कर चुकी है। लिहाजा टीम जीत की प्रबल दावेदार है। 16 सितंबर से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, 17 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।

 

Asian Champions Trophy: भारत ने पहले हॉफ में 5 गोल दागकर मैच को एकतरफा कर दिया। दूसरे हॉफ में भी भारत ने मलेशिया पर दबदबा बनाए रखा और 3 गोल दागे तो मलेशिया एक गोल ही कर पाया। राजुकुमार पाल के 3 गोल के अलावा कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उत्तम सिंह ने भी गोल किए।

Share This Article