Breakingदेश

Kedarnath Landslide: केदारनाथ भूस्खलन में 4 लोगों की मौत, मरने वालों में 2 मध्य प्रदेश के

Kedarnath Landslide: उत्तराखंड में गौरीकुंड (केदारनाथ) हाईवे पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच पैदल तीर्थ यात्रियों का दल भूस्खलन की चपेट में आ गया। अब हादसे में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है, जिनमें 2 मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

रुद्रप्रयाग। Kedarnath Landslide: उत्तराखंड में गौरीकुंड (केदारनाथ) हाईवे पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच पैदल तीर्थ यात्रियों का दल भूस्खलन की चपेट में आ गया। अब हादसे में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है, जिनमें 2 मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। गंभीर घायलों को गुप्तकाशी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें भी एक धार निवासी है।

Kedarnath Landslide: घटना के बाद मंगलवार सुबह तक मलबे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। मृतकों में दुर्गाबाई (50 वर्ष) खापर पत्नी संघन लाल (निवासी नेपावाली, जिला धार) और गोपाल ((50 वर्ष)) पुत्र भक्त राम (निवासी राजोद, जिला धार, मध्य प्रदेश) शामिल हैं। 45 वर्षीय छगनलाल पुत्र भक्त राम (निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश) घायल हैं।

Kedarnath Landslide: रेस्क्यू की जानकारी देते हुए ऊखीमठ के उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि मलबे में तीर्थ यात्रियों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। क्षेत्र में लगातार वर्षा और अंधेरे के कारण परेशानी हुई। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों भारी वर्षा हो रही है। चारधाम यात्रा मार्गों पर कई पुराने भूस्खलन क्षेत्र सक्रिय होने के साथ ही नए भूस्खलन क्षेत्र उभर आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button