रायपुर । CM विष्णुदेव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी। सीएम ने X पर लिखा, आदरणीय श्री रामेन डेका जी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित ही एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक एवं संसदीय अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा। समस्त छत्तीसगढ़वासी आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। वे मूलतः असम के हैं। भाजपा की टिकट पर लगातार 2 बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे डेका प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन कुमार डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इस आशय का आदेश राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने जारी किए हैं। रामेन कुमार डेका की नियुक्ति वर्तमान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन की जगह की गई हैं। पदभार ग्रहण करने के साथ ही इनका कार्यकाल प्रभावी हो जाएगा। रामेन कुमार डेका असम में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से रहें हैं। असम जनता पार्टी के महासचिव, भाजपा प्रवक्ता, रहने के अलावा असम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में कोर्ट का अनोखा आदेश: ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले को 30 दिन थाने में सफाई की सजा
37 minutes ago
IND vs ZIM 3rd T20I: जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप, भारत ने तीसरे टी20 में 35 रन से हराया, वैभव सूर्यवंशी बने जीत के हीरो
3 hours ago




