देशक्राइमछत्तीसगढ़

अमन साहू गैंग को पिस्टल उपलब्ध कराने वाला आरोपी राजवीर MP के बड़वानी से गिरफ्तार

रायपुर। अमन साहू गैंग को पिस्टल उपलब्ध कराने वाला आरोपी राजवीर सिंह चावला मध्यप्रदेश के बड़वानी से गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय संगठित अपराधिक गिरोह अमन साहू गैंग झारखण्ड़ के 4 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी राजवीर सिंह चावला स्वयं पिस्टल बनाकर पिस्टल की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री का व्यापार करता है ।

पिस्टल की खरीदी बिक्री हेतु आरोपी द्वारा अपनी फर्जी फेसबुक आई.डी. मोन्टु सिंह का उपयोग किया जाता था। ग्राहक से सम्पर्क होने के पश्चात आरोपी द्वारा व्हॉट्सएप कॉलिंग के माध्यम से पिस्टल की खरीदी-बिक्री की जाती थी।

व्हॉट्सएप कॉलिंग हेतु आरोपी द्वारा 02 विदेशी व्हॉट्सएप नम्बर अजरबेजान (+994) एवं पुर्तगाल (+351) का उपयोग किया जाता था। मयंक सिंह द्वारा कुछ दिनों पूर्व आरोपी के फर्जी फेसबुक आई.डी. के माध्यम से आरोपी से संपर्क किया गया था।

मयंक सिंह ने आरोपी को कहा था शूटर रोहित स्वर्णकार को पिस्टल उपलब्ध कराने। आरोपी द्वारा मयंक सिंह के कहे अनुसार 35,000/- रुपए में शूटर रोहित स्वर्णकार को पिस्टल दिया गया था।

Related Articles

Back to top button