Korba Budhwari Bazar Divider Construction: कमिश्नर साहब जरा इधर भी दीजिए ध्यान! बुधवारी बाजार रोड में ‘पुराने रॉड’ से खड़ा हो रहा डिवाइडर और…

News Power Zone
3 Min Read

Korba Budhwari Bazar Divider Construction :  बुधवारी बाजार मुख्य मार्ग पर डिवाइडर निर्माण में पुराने रॉड के इस्तेमाल का आरोप, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल। कमिश्नर से जांच की मांग।

कोरबा। Korba Budhwari Bazar Divider Construction नगर निगम के निर्माण कार्य एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। शहर की बुधवारी बाजार मुख्य सड़क पर बन रहे डिवाइडर को लेकर अब लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। आरोप है कि डिवाइडर निर्माण में पुराने रॉड का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे लेकर निगम की निर्माण व्यवस्था और गुणवत्ता की निगरानी पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

नया डिवाइडर, रॉड पुराने! आखिर गुणवत्ता की जांच कौन करेगा?

बुधवारी बाजार की मुख्य सड़क पर डिवाइडर निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण स्थल पर इस्तेमाल हो रहे सरिया को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जिस निर्माण में मजबूत और मानक सामग्री का इस्तेमाल होना चाहिए, वहां पुराने रॉड लगाए जाने की बात सामने आ रही है।

अब सवाल यह है कि क्या निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच मौके पर हो रही है? अगर हो रही है तो पुराने बीम में मेन बार ( रॉड) बांधकर वाल खड़ा किया जा रहा है।इसे लेकर जनमानस सवाल उठाते हुए कहने लगे है कि आखिर पुराने स्ट्रक्चर में नए रॉड बांधकर डिवाइडर बनाने की अनुमति किस आधार पर दी गई? और अगर अनुमति नहीं है तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

होनहार इंजीनियरों’ की पब्लिक समीक्षा भी शुरू

नगर निगम के निर्माण कार्यों को लेकर शहर में समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। अब बुधवारी बाजार के इस निर्माण ने निगम के इंजीनियरिंग अमले की कार्यप्रणाली पर फिर चर्चा छेड़ दी है। लोग सवाल कर रहे हैं कि निर्माण स्थल पर सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की निगरानी आखिर कौन कर रहा है?

कमिश्नर साहब, फाइल से निकलकर निर्माण स्थल पर भी नजर डालिए!

बुधवारी बाजार शहर का प्रमुख मार्ग है और यहां बनने वाला डिवाइडर सीधे तौर पर आम लोगों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा से जुड़ा है। ऐसे में निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता बेहद महत्वपूर्ण है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर निगम कमिश्नर मामले का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराएं और इस्तेमाल किए जा रहे रॉड की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराएं। यदि निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई है तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए।

फिलहाल बुधवारी बाजार का डिवाइडर खड़ा हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है… डिवाइडर नया है तो रॉड पुराने क्यों?

Share This Article