Korba Satta News: दो सटोरिए गिरफ्तार,‘सरगना’ तक नहीं पहुंचा पुलिस का हाथ! पुरानी बस्ती से बस स्टैंड तक सट्टे का खेल, कार्रवाई पर उठे सवाल

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_131072

कोरबा। Korba Satta News:  शहर में सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पुरानी बस्ती और बस स्टैंड क्षेत्र में सट्टा खिलाने की सूचना पर दबिश दी गई, जहां से मुकेश दीवान और सूजन चौहान को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी और नकदी बरामद होने की बात सामने आई है।

कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पुलिस सिर्फ छोटे खिलाड़ियों तक ही सीमित रह गई है, या फिर सट्टे के इस खेल के पीछे बैठे असली संचालक तक भी कार्रवाई पहुंचेगी?

दो गिरफ्तारी, लेकिन नेटवर्क का ‘बड़ा खिलाड़ी’ कौन?

Korba Satta News शहर में सट्टे के कारोबार को लेकर लंबे समय से तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने अगली चुनौती इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने की है। सट्टा-पट्टी और नकदी के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कौन-कौन लोग जुड़े हैं, किसके इशारे पर कारोबार चल रहा था और पैसों का लेन-देन कहां तक पहुंचता है, यह सामने आना बाकी है।

कार्रवाई हुई तो सवाल भी खड़े हुए

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर अब सवाल भी उठ रहे हैं कि अगर शहर में सट्टे का कारोबार सक्रिय है तो उसके मुख्य संचालक तक पुलिस कब पहुंचेगी? क्या गिरफ्तार दोनों आरोपी ही इस नेटवर्क की अंतिम कड़ी हैं या इनके पीछे कोई बड़ा नाम भी है?

फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपनी कार्रवाई दर्ज कराई है, लेकिन सट्टे के कथित नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना ही इस कार्रवाई की असली परीक्षा होगी।

अब निगाह इस बात पर है कि पुलिस की पूछताछ में सट्टे के खेल के पीछे छिपे चेहरे सामने आते हैं या कार्रवाई दो गिरफ्तारियों तक ही सिमटकर रह जाती है।

Share This Article