Korba Nagar Nigam Vinay Mishra Transfer: नगर निगम कोरबा के अपर आयुक्त विनय मिश्रा का तबादला, देखिए नगरीय प्रशासन से जारी तबादला सूची

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा।Korba Nagar Nigam Vinay Mishra Transfer  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 31 अगस्त 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के नगरीय निकायों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की तबादला सूची जारी की है। इस सूची में नगर निगम कोरबा के अपर आयुक्त विनय कुमार मिश्रा का भी तबादला किया गया है।

Korba Nagar Nigam Vinay Mishra Transfer : शासन के जारी आदेश के अनुसार विनय कुमार मिश्रा, जो वर्तमान में अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

11 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम तबादला सूची में

Korba Nagar Nigam Vinay Mishra Transfer :नगरीय प्रशासन विभाग के आदेश में कुल 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण/प्रतिनियुक्ति का उल्लेख है। इनमें विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय कार्यालयों से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हैं।

सूची में प्रमुख रूप से ज्ञानपुंज कुलमित्र, अनुषा राजमणी, सूरज सिदार, राजेन्द्र पात्रे, किरण पटेल, मनीष ठाकुर, सौरभ तिवारी, अमृत नागेश, विवेक कुमार साहू और दीपक कुमार सलामे के नाम शामिल हैं।

सात दिन के भीतर ज्वाइन करना होगा

आदेश में स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर 07 दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान पद से वेतन आहरण नहीं किए जाने तथा नियंत्रण अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात भी आदेश में कही गई है।

नगरीय प्रशासन विभाग के इस फेरबदल के बाद अब कोरबा निगम में अपर आयुक्त के पद पर अगली नियुक्ति को लेकर भी निगाहें टिक गई हैं।

 

देखे तबादला सूची

document (1)

Share This Article