रायपुर
College Admission : एडमिशन से चूके छात्रों के लिए राहत…! 31 अगस्त तक मौका
छात्रहित में लिया गया फैसला
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के कई मेधावी विद्यार्थी व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले पाए। मंत्री ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि सिर्फ प्रवेश की तारीख निकल जाने के कारण किसी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है।पहले कब तक था प्रवेश का मौका?
इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 और कुलपति की अनुमति से प्रवेश की समय सीमा 14 अगस्त 2026 तक निर्धारित थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कई कॉलेजों में सीटें खाली थीं। वहीं दूर-दराज क्षेत्रों के कई विद्यार्थी समय पर आवेदन नहीं कर सके। इसी को देखते हुए शासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि में विस्तार किया है।विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना
जिन विद्यार्थियों ने अभी तक कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है, उनके लिए यह अंतिम अवसर महत्वपूर्ण है। इच्छुक विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में उपलब्ध रिक्त सीटों और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेकर 31 अगस्त 2026 तक दाखिला ले सकते हैं।















