कोरबा

Death of Malti Kinnar : सीतामढ़ी की मालती किन्नर का निधन…! नगर निगम चुनाव भी लड़ चुकी थीं…सुख-दुख में हमेशा रहती थीं लोगों के साथ

कोरबा में शोक

कोरबा, 16 अगस्त। Death of Malti Kinnar : जिले के सीतामढ़ी निवासी और शहर में परिचित चेहरा रहीं मालती किन्नर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से स्थानीय लोगों और परिचितों में शोक की लहर है।

मालती किन्नर सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहती थीं। वह अपनी टीम के साथ लोगों के सुख-दुख में शामिल होती थीं और जरूरत के समय लोगों के बीच पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाती थीं। यही वजह थी कि सीतामढ़ी समेत कोरबा शहर में उनकी एक अलग पहचान बनी हुई थी।

मालती किन्नर नगर निगम पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुकी थीं। सामाजिक गतिविधियों और लोगों के बीच लगातार मौजूदगी के कारण वह स्थानीय स्तर पर काफी परिचित चेहरा थीं। उनके निधन से उनके परिचितों और समर्थकों में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button