कोरबा

Girls Hostel : कोरबा-जीपीएम छात्रावास विवाद…! छात्राओं ने वार्डन पर लगाए गंभीर आरोप…हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन…जांच के आदेश

अधिकारियों ने कराया शांत


कोरबा, 06 अगस्त। Girls Hostel : छत्तीसगढ़ के कोरबा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के दो छात्रावासों में छात्राओं ने वार्डनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कोरबा में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने वार्डन को हटाने की मांग को लेकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जबकि GPM के सेमरदर्री कन्या छात्रावास में भी छात्राओं ने भोजन, व्यवहार और प्रताड़ना को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

कोरबा में हाईवे जाम, वार्डन पर गंभीर आरोप

बांगो थाना क्षेत्र के पोंडी उपरोड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने अधीक्षिका शारदा नेताम पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए।

छात्राओं का आरोप है कि, उनसे जबरन हाथ-पैर की मालिश कराई जाती है। देर रात तक पूजा-पाठ और घंटी बजने से पढ़ाई व नींद प्रभावित होती है। खराब और अधपका भोजन दिया जाता है। शिकायत करने पर डांट-फटकार लगाई जाती है।

गुस्साई छात्राओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पहले भी की थी शिकायत

छात्राओं ने बताया कि उन्होंने पहले भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

अधिकारियों ने कराया शांत

मौके पर तहसील और शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा पुलिस पहुंची। छात्राओं के बयान दर्ज किए गए और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया गया। प्रशासन ने कहा कि आरोप सही पाए जाने पर अधीक्षिका के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

GPM में भी छात्राओं ने लगाए आरोप

उधर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सेमरदर्री कन्या छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका रीतू गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं के मुताबिक, समय पर नाश्ता नहीं मिलता। भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है, कई बार खाने में कीड़े मिले। साबुन जैसी जरूरी सामग्री नियमित नहीं दी जाती। छात्रावास का सामान निजी उपयोग में भेजा जाता है। छात्राओं से निजी काम और बर्तन धुलवाए जाते हैं। कायत करने पर कहा जाता है, “इतना ज्यादा खाना क्यों खाती हो? अभिभावकों को फोन कर छात्राओं को छात्रावास से ले जाने की बात कही जाती है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त गोपेश मनहर ने कहा कि छात्राओं की शिकायत मिली है। पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button