BreakingFeaturedछत्तीसगढ़राजनीति

CG Big Breaking: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग सांसद ने की दो अफसरों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत, जल्द तलब हो सकती है रिपोर्ट


CG Big Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सासंदों जनप्रतिनिधियों के साथ अफसरों के मिसविहेब का मामला चर्चा में हैं। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा की विशेषाधिकार हनन समिति स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ भी जांच कर रही है। अब दुर्ग से सांसद विजय बघेल ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के खिलाफ लोकसभा की विशेषाधिकार हनन समिति में शिकायत दर्ज कराई है।

हालांकि इस मामले में विजय बघेल ने तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले सांसद बघेल ने भिलाई नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राजीव पांडे और भिलाई-चरौदा नगर निगम के आयुक्त डीएस राजपूत के खिलाफ शिकायत भेजी थी।

क्या है मामला

सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सांसद के प्रयासों से दोनों नगर निगमों को विभिन्न योजनाओं के तहत अलग-अलग मदों में राशि स्वीकृत हुई थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक से अधिक बार निरस्त भी किए गए। सांसद लगातार कार्य शुरू कराने का प्रयास करते रहे, लेकिन दोनों अधिकारियों ने उनके फोन उठाने भी बंद कर दिए।

 

दोनों अफसरों के रवैये की पहले शासन स्तर पर शिकायत की गई और बाद में मामला लोकसभा की विशेषाधिकार हनन समिति तक पहुंचाया गया। हालांकि इस बीच राजीव पांडे का तबादला हो चुका है, जबकि डीएस राजपूत अभी भी अपने पद पर कार्यरत हैं। चर्चा है कि समिति जल्द ही इस मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर सकती है।

Related Articles

Back to top button