Sawan Celebration : सावन में गूंजा ‘हर हर महादेव’…! महिला कल्याण समाज ने किया भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक…सुख-समृद्धि की कामना
रामेश्वरम शिवालय में उमड़ी शिवभक्ति
रायपुर, 04 अगस्त। Sawan Celebration : सावन मास के पावन अवसर पर महिला कल्याण समाज द्वारा 3 अगस्त को इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित रामेश्वरम शिवालय में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान शिवालय ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष, वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य महिला कल्याण समाज परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाल जीवन के साथ-साथ समाज में आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देना था। श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर परिवार और समाज के मंगल की कामना की।
कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी ने किया। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से यह दिव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कविता घोष, संतोषी मेहता, सरोज वस्त्रकार, माया राव, सुप्रभा आचार्य, ज्योति उपाध्याय, सीमा दिग्रसकर, किरण वशिष्ठ, कृति गंगाजली, शेफाली घोष, रेखा गुल्ला, माया कापले, सरला शर्मा, सुदर्शन सुनटकीम, सुनीता शाक्य, वंदना राठौर, राखी कोस्ता, सानिया पटेल, दिव्या भौमिक, भानुमति नेता, आभा पांडे सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।
पूजन के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। व्रतधारी महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोला। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सामूहिक रूप से वैदिक शांति मंत्र- सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः…का पाठ करते हुए विश्व शांति, समाज की खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और समस्त प्राणियों के कल्याण की मंगलकामना की।






