BreakingFeaturedकोरबा

Korba News: DEO का बड़ा एक्शन! 18 शिक्षकों और कर्मचारियों का अटैचमेंट खत्म कर मूल विभाग भेजा.. नेतानुमा शिक्षकों में मचा हड़कंप


कोरबा।Korba Education Department Transfer List 2026  जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कोरबा ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए जिले के 18 शिक्षकों और कर्मचारियों का संबद्धीकरण (अटैचमेंट) समाप्त कर उन्हें मूल संस्था में वापस भेजने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

जारी संशोधित आदेश के अनुसार, लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के पालन में संबद्ध कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थापना वाले स्कूलों और संस्थानों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी मूल संस्था में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे तथा ऑनलाइन उपस्थिति भी सुनिश्चित करेंगे।

आदेश में कहा गया है कि लंबे समय से विभिन्न कार्यालयों और अन्य संस्थानों में संबद्ध किए गए कर्मचारियों की व्यवस्था समाप्त की जा रही है। इसके तहत कटघोरा, पोड़ी-उपरोड़ा, पाली और कोरबा विकासखंड के शिक्षक, प्रधान पाठक तथा सहायक ग्रेड कर्मचारियों सहित कुल 18 कर्मचारियों का संबद्धीकरण खत्म किया गया है।

शिक्षा विभाग के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है, वहीं स्कूलों में भी नई व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

 

देखें सूची

 

Related Articles

Back to top button