BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

मनचले की बीच सड़क में धुनाई, पीछा कर रहे युवक को युवती ने चप्पल से पीटा, Video वायरल


भिलाई। Balod MLA Viral Audio भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवती ने उसका पीछा करने का आरोप लगाते हुए एक युवक को बीच सड़क पर रोककर चप्पल और थप्पड़ों से पीट दिया। घटना का वीडियो युवती ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

युवक लगातार कर रहा था उसका पीछा

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। युवती स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। उसका आरोप है कि स्मृति नगर निवासी 29 वर्षीय युवक लगातार उसका पीछा कर रहा था। कुछ दूरी पर युवक सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद युवती ने अपनी स्कूटी रोककर उससे सवाल-जवाब शुरू कर दिए।

 

 

वीडियो में युवती युवक से कहती हुई दिखाई देती है, “तुझे क्या लगता है, मैं देखी नहीं तुझे मेरा पीछा करते हुए? क्यों पीछा कर रहा है?” इस पर युवक ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी का इंतजार कर रहा था। युवती ने उसका जवाब नकारते हुए दावा किया कि कुछ महीने पहले भी एक मॉल में यही युवक उसका पीछा कर चुका है और उस समय भी उसने उसका वीडियो बनाया था।

 

 

युवक ने मांगी माफी

युवक ने बातचीत के दौरान कहा कि वह युवती से बात करना चाहता था और माफी भी मांगी, लेकिन युवती ने नाराजगी जताते हुए उसकी चप्पल और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। इस दौरान उसने कहा कि “तुम जैसे लड़कों के कारण ही लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती हैं।” घटना देखकर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

 

पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की

पुलिस ने युवक को सुपेला थाना लाकर पूछताछ की और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। युवती का कहना है कि उसने इस बार अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साहस दिखाया और युवक का सामना किया, ताकि वह दोबारा किसी अन्य युवती का पीछा करने की हिम्मत न कर सके। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button