Liquor Scam : 3 साल फरार रहे कांग्रेस नेता की जेल बढ़ी…! कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल…रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात
8 जुलाई को किया था सरेंडर
रायपुर, 25 जुलाई। Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को फिलहाल राहत नहीं मिली है। शनिवार को अदालत ने उनकी न्यायिक रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ा दी, जिसके बाद उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया।
पेशी के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोर्ट पहुंचे और रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कांग्रेस को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
8 जुलाई को किया था सरेंडर
करीब तीन साल तक फरार रहने के बाद रामगोपाल अग्रवाल ने 8 जुलाई को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) के कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था। इसके बाद एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। रिमांड समाप्त होने के बाद दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से अब उन्हें 5 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
EOW ने लगाए ये आरोप
EOW के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल पर शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े कथित पैसों को ठिकाने लगाने में भूमिका निभाने का आरोप है। एजेंसी का कहना है कि मामले में जांच जारी है और उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






