Police Quarter में महिला कॉन्स्टेबल की मौत…! सुसाइड नोट नहीं मिला…आत्महत्या या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

News Power Zone
1 Min Read
Police Quarter
रायपुर, 12 अप्रैल। Police Quarter : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के पुलिस क्वार्टर की है, जहां महिला कर्मचारी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

क्वार्टर में मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी का शव उनके सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

हर एंगल से जांच

पुलिस द्वारा सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज (Police Officer Death) दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
Share This Article