Korba Breaking: जल जीवन मिशन के लंबित भुगतान पर ठेकेदारों का बड़ा आंदोलन, 17 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा, 16 जुलाई। Korba JJM Payment Protest छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन के आह्वान पर जल जीवन मिशन (JJM) के अंतर्गत पिछले लगभग दो वर्षों से लंबित भुगतानों के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज हो गया है। इसी क्रम में 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

आंदोलन की तैयारी को लेकर कोरबा कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने आज 16 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे घंटाघर स्थित दक्षिण कैफे (पूर्व में शुभम रेस्टोरेंट) में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक में जिले के सभी पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) से जुड़े ठेकेदारों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
एसोसिएशन का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिससे ठेकेदारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में प्रदेशभर के ठेकेदार एकजुट होकर विधानसभा घेराव करेंगे और सरकार से जल्द भुगतान की मांग करेंगे।
बैठक में आंदोलन की रणनीति, रायपुर कूच की तैयारी और जिले से अधिक से अधिक ठेकेदारों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की जाएगी।

Share This Article