Korba : निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल, कोसाबाड़ी, कोरबा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न.. अनिल द्विवेदी का जोरदार स्वागत, विजेताओं को किया सम्मानित….

News Power Zone
1 Min Read

Korba  : निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल, कोसाबाड़ी, कोरबा (छत्तीसगढ़) में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि  अनिल द्विवेदी (ताइक्वांडो फेडरेशन के संयुक्त सचिव और ताइक्वांडो संघ छत्तीसगढ़ के महासचिव) का विद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। श्री द्विवेदी  ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए खेलों के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राओं के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को हार्दिक बधाई दी गई।

Share This Article