छत्तीसगढ़

CG Teacher Recruitment : 700 सहायक प्राध्यापक पदों पर होगी सीधी भर्ती…! प्रक्रिया जल्द शुरू

ग्रामीण और आदिवासी छात्रों के लिए विशेष अंग्रेजी पाठ्यक्रम

रायपुर, 02 जुलाई। CG Teacher Recruitment : छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने युवाओं और कॉलेज शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 700 रिक्त सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने 31 जुलाई तक सभी सरकारी कॉलेजों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है, ताकि उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो सके।

2019 से पहले नियुक्त प्राध्यापकों को मिलेगा पदोन्नति का लाभ

सरकार ने वर्ष 2019 से पहले नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को पदोन्नति का लाभ देने का भी निर्णय लिया है। वहीं, अतिथि प्राध्यापकों (Guest Faculty) की सेवा शर्तों में सुधार के संकेत दिए गए हैं, जिससे लंबे समय से लंबित उनकी मांगों को राहत मिलने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा मंत्री ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों की अंग्रेजी संप्रेषण क्षमता बढ़ाने के लिए ’90 घंटे, 90 दिन’ अंग्रेजी कम्युनिकेशन कोर्स शुरू करने की घोषणा की है।

PG में लागू होगी नई शिक्षा नीति (NEP)

राज्य के स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा को आधुनिक, कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख बनाना है। सरकार के इन फैसलों से एक ओर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button