छत्तीसगढ़

Rural Workers : छत्तीसगढ़ के लाखों श्रमिकों को बड़ा तोहफा…! अब ₹261 नहीं, सीधे ₹300 प्रतिदिन मिलेगी मजदूरी…राजपत्र में प्रकाशित हुई नई मजदूरी दर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

रायपुर, 02 जुलाई। Rural Workers : छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अकुशल श्रमिकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। भारत सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में 39 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब राज्य के श्रमिकों को ₹261 के बजाय ₹300 प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। नई मजदूरी दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई है।

भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय ग्रामीण श्रमिकों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे राज्य के लाखों श्रमिक परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम ग्रामीण श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने नई मजदूरी दर लागू होने पर प्रदेश के सभी श्रमिक परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

नई मजदूरी दर लागू होने से मनरेगा और अन्य ग्रामीण कार्यों में लगे अकुशल श्रमिकों की आय में सीधा इजाफा होगा, जिससे उनके परिवारों को महंगाई के दौर में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button