BreakingFeaturedदेश

विधायक विवाद के बाद चर्चा में आए आयुष जाखड़ को प्रमोशन, बने ASP; तबादला सूची में 74 अधिकारी

भोपाल।Police Transfer 2026  मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों समेत 74 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश में कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), डीएसपी और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम आईपीएस अधिकारी Ayush Jakhar का है। विधायक के बेटे से जुड़े विवाद के बाद सुर्खियों में आए आयुष जाखड़ को पदोन्नति देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है। वहीं उनकी पत्नी, जो स्वयं आईपीएस अधिकारी हैं, को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों की एक साथ जबलपुर में पदस्थापना होने से यह तबादला चर्चा का विषय बन गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस महकमे में यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादलों में कई जिलों और इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को बदलकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। तबादला सूची में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की संख्या अधिक है, जबकि 8 आईपीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।

Related Articles

Back to top button