कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दीपका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 57 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब और घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर दीपका से दर्री की ओर मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में अवैध देशी प्लेन शराब बरामद हुई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
1. विजय यादव (26 वर्ष), निवासी अयोध्यापुरी दर्री
2. संदीप साहू (21 वर्ष), निवासी जेलगांव चौक, दर्री
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 हजार रुपये मूल्य की शराब और परिवहन में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की है।
कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



