छत्तीसगढ़पुलिस

Arpa River Gambling Case : अरपा किनारे टेंट में सज रहा था लाखों का जुआ! किसान बनकर पहुंची पुलिस, घेराबंदी में 4 जुआरी दबोचे

बिलासपुर।Arpa River Gambling Case चकरभाठा थाना क्षेत्र में जुआरियों के दुस्साहस का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पिरैया में अरपा नदी के सुनसान किनारे जुआरियों ने तिरपाल और टेंट लगाकर जुए का बड़ा फड़ जमा रखा था। ग्रामीणों से मिली सूचना और मुखबिर की खबर के बाद पुलिस ने ऐसी रणनीति बनाई कि जुआरियों को भनक तक नहीं लगी। पुलिसकर्मी किसान और ग्रामीणों का वेश धारण कर मौके पर पहुंचे और फड़ को चारों तरफ से घेरकर कार्रवाई कर दी।

वर्दी उतारी, किसान बने और जुआरियों को घेर लिया

बताया जा रहा है कि पिरैया में अरपा नदी किनारे लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जुआरी कार्रवाई से बचने के लिए रोजाना ठिकाना बदलते थे और नदी किनारे टेंट लगाकर ताश पर दांव लगाते थे। सूचना की पुष्टि के बाद चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने टीम के साथ अलग अंदाज में ऑपरेशन प्लान किया।

पुलिसकर्मी वर्दी छोड़कर ग्रामीण और किसान के भेष में मौके पर पहुंचे। जुआरियों को जब तक पुलिस की असलियत का पता चलता, तब तक टीम ने पूरे फड़ को चारों तरफ से घेर लिया।

पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़, 4 जुआरी गिरफ्तार

पुलिस की अचानक कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। कई आरोपी झाड़ियों और नदी की ओर भाग निकले, लेकिन पुलिस की घेराबंदी में चार जुआरी फंस गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलेश साहू (25), संदीप भारद्वाज (26), साहिल घोषले (19), तीनों निवासी पिरैया और चंद्रप्रकाश भार्गव (42), निवासी दुर्गडीह, बिल्हा के रूप में हुई है।

नकदी, बाइक और 4 मोबाइल समेत ₹95,730 का सामान जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से ₹15,730 नकद, 52 पत्ती ताश, पीले रंग की तिरपाल, होंडा एसपी शाइन बाइक क्रमांक CG 10 BY 6140 और चार स्मार्टफोन जब्त किए। इनमें तीन वीवो और एक ओप्पो मोबाइल शामिल हैं। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत ₹95,730 बताई गई है।

ठिकाना बदल-बदलकर चला रहे थे जुए का फड़

पुलिस पूछताछ में आरोपियों से जुए के फड़ को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। बताया गया कि वे अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से जुआ संचालित कर रहे थे। कार्रवाई से बचने के लिए बार-बार जगह बदली जाती थी और सुनसान इलाकों में टेंट लगाकर जुआ खिलाया जाता था।

पुलिस ने मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के साथ बीएनएस की धारा 112 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को बिल्हा न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं फरार जुआरियों की तलाश जारी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि सुनसान नदी किनारे टेंट लगाकर जुआ चलाने वालों पर भी अब पुलिस की नजर है।

Related Articles

Back to top button