BJP Convoy Viral Video : मोदी की अपील के बाद भी BJP नेता का शक्ति प्रदर्शन…! 10 गाड़ियों के काफिले का VIDEO वायरल
JCB से फूलों की बारिश
भिंड, 16 मई। BJP Convoy Viral Video : भिंड में बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष Pawan Patidar का लंबा काफिला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पवन पाटीदार लहार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उनके साथ 8 से 10 गाड़ियों का काफिला चलता दिखाई दिया। काफिले में पुलिस सुरक्षा के वाहन भी शामिल थे। इस दौरान समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
JCB से फूलों की बारिश, VIDEO वायरल
आलमपुर में स्वागत कार्यक्रम के दौरान दो JCB मशीनों से फूलों की बारिश की गई। कार्यक्रम के वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यह मामला इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि हाल ही में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष Sajjan Singh Yadav पर बड़े काफिले के प्रदर्शन के बाद पार्टी संगठन कार्रवाई कर चुका है।
विपक्ष ने BJP को घेरा
अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीजेपी संगठन इस मामले में भी सख्त कार्रवाई करेगा या नहीं। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाते हुए बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि एक तरफ आम जनता को पेट्रोल-डीजल बचाने की सलाह दी जाती है, जबकि दूसरी ओर नेता बड़े-बड़े काफिलों के जरिए शक्ति (Sanitation Workers) प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



