छत्तीसगढ़

Family Murder Case : जांजगीर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड…! एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या…गांव में दहशत…देखें VIDEO

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

जांजगीर-चांपा, 14 मई। Shivrinarayan Murder : जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भवंतरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में बुजुर्ग दंपति और उनके नाबालिग नाती-नातिन शामिल हैं। इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात चारों लोग एक निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने घर के अंदर चारों की लाशें देखीं तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

थाना क्षेत्र के ग्राम भंवतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात हमलावरों ने देर रात घर में घुसकर सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग दंपति समेत नाती और नातिन की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप (70), उनकी पत्नी कांति बाई (65), नातिन मोगरा (25) और नाती पीतांबर (17) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी रात में खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने टांगी जैसे धारदार हथियार से हमला कर चारों की हत्या कर दी।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सरपंच के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद गांव में दहशत और भारी आक्रोश का माहौल है।

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया है। शिवरीनारायण पुलिस के साथ जांजगीर-चांपा एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और गांव वालों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में कई एंगल पर जांच की जा रही है।

गांव में मातम, लोगों में डर

एक साथ चार हत्याओं (Shivrinarayan Murder) की खबर से पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। लोग इस जघन्य हत्याकांड से स्तब्ध हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button