रायपुर।Thalapathy Vijay shuts717 liquor shops तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सत्ता संभालते ही फिल्मी अंदाज में अपना पहला बड़ा फैसला सुना दिया है। मंगलवार को सीएम विजय ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि राज्य भर में चल रही 717 शराब दुकानों को तुरंत बंद किया जाए। इस आदेश के बाद पूरे देश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
दो हफ्ते का अल्टीमेटम, रडार पर आईं ये दुकानें
दरअसल, मुख्यमंत्री ने उन दुकानों पर गाज गिराई है जो नियम कायदों को ताक पर रखकर चल रही थीं। मैदानी सूत्रों ने बताया कि सर्वे के बाद उन दुकानों की लिस्ट तैयार की गई है जो मंदिर, मस्जिद, चर्च, स्कूल और बस स्टैंड के महज 500 मीटर के दायरे में आती हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कह दिया है कि अगले 14 दिनों के भीतर इन दुकानों के शटर गिर जाने चाहिए।
सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) फिलहाल राज्य में 4,765 दुकानें चला रहा है। अधिकारियों की विशेष टीम ने जब जांच की, तो आंकड़े चौंकाने वाले निकले:

बता दें कि जनता लंबे समय से इन दुकानों को हटाने की मांग कर रही थी। इस फैसले से खासतौर पर महिलाओं और छात्रों ने राहत की सांस ली है।
मलेशियाई पीएम ने बताया ‘दोस्त’, कहा- अब असली खेल शुरू
गौरतलब है कि इस बड़े फैसले के बीच मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सीएम विजय को खास अंदाज में बधाई दी है। इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुनिया ने विजय को पर्दे पर 3 घंटे में विलेन को हराते देखा है, लेकिन अब जनता ने उन्हें हकीकत में बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने सीएम विजय को अपना ‘दोस्त’ बताते हुए इसे ‘ओरु विरल पुरत्ची’ यानी ‘एक उंगली की क्रांति’ करार दिया है।
रायपुर और भिलाई के फैंस में भी उत्साह
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और भिलाई में भी तमिल समाज और विजय के चाहने वालों की बड़ी तादाद है। टाटीबंध और सेक्टर एरिया के तमिल समुदायों में विजय के इस फैसले की चर्चा जोरों पर है। लोग इसे ‘थलापति’ विजय के राजनीतिक करियर की एक दमदार शुरुआत मान रहे हैं।



