कोरबा। Korba Crime News औद्योगिक नगरी कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जंगल के भीतर एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। युवक का शरीर खून से लथपथ था, जिससे इलाके में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
CSEB Chowki Korba झाड़ियों में मिला शव, मौके पर जुटी भारी भीड़ मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जब कुछ स्थानीय ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तब उन्होंने झाड़ियों के बीच एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है और उसके शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
पुलिस जांच में जुटी, शिनाख्त की कोशिश जारी
घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस चौकी की टीम तत्काल दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अभी हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद से कोहड़िया और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी मृतक के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।



