BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

Breaking : कोयला सिंडिकेट पर CBI की बड़ी स्ट्राइक, 575 ट्रेलर गायब..​NTPC कोयला चोरी मामला: करोड़ों के घोटाले की आशंका,ट्रांसपोर्टर्स को नोटिस जारी

रायगढ़ | ब्यूरो न्यूज़ रायगढ़ जिले के चर्चित NTPC लारा कोयला चोरी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि परिवहन के दौरान लगभग 575 ट्रेलर कोयला रिकॉर्ड से पूरी तरह गायब है। इस खुलासे के बाद जिले के प्रशासनिक और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

दस्तावेजों की गहन छानबीन

सूत्रों के अनुसार, CBI ने कोयला डिस्पैच रिकॉर्ड, ट्रेलर मूवमेंट और वजन पर्चियों की गहन जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तफ्तीश में भारी वित्तीय अनियमितता और करोड़ों रुपये के कोयले को अवैध रूप से बाजार में खपाने की आशंका जताई जा रही है। एजेंसी ने परिवहन से जुड़े कई बड़े ट्रांसपोर्टरों और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर तलब किया है।

बड़े चेहरों पर गिर सकती है गाज

लंबे समय से NTPC लारा में कोयला आपूर्ति को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद CBI ने सीधे जांच अपने हाथ में ली है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल केस में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच की आंच ट्रांसपोर्ट कारोबार के दिग्गजों से लेकर कुछ जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचने की पूरी संभावना है।

Related Articles

Back to top button