IPL 2026 in Raipur : स्टेडियम जाने से पहले पढ़ लें ये नियम…वरना नहीं मिलेगी एंट्री…इन सामानों पर है प्रतिबंध…यहां देखें
सीट नंबर वाले टिकट पहली बार
रायपुर, 08 मई। IPL 2026 in Raipur : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के दो बड़े मैच खेले जाएंगे। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी, जबकि 13 मई को RCB की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
मैचों को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस बार स्टेडियम की सुरक्षा को 4 अलग-अलग जोन में बांटा गया है और सभी गेटों पर टिकट स्कैनिंग अनिवार्य कर दी गई है। बिना वैध टिकट किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
क्या-क्या रहेगा बैन?

प्रशासन ने दर्शकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि स्टेडियम के अंदर बैग, छाता, कैमरा, हथियार, खाने-पीने की सामग्री और कई अन्य वस्तुएं ले जाने पर रोक रहेगी। दर्शकों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील भी की गई है ताकि ट्रैफिक और एंट्री में परेशानी न हो।
सीट नंबर वाले टिकट पहली बार
इस बार IPL मैचों के लिए सीट नंबर वाले टिकट लागू किए गए हैं। यानी दर्शकों को अपनी निर्धारित सीट पर ही बैठना होगा। इससे स्टेडियम में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। RCB के मैचों को लेकर फैंस में खासा उत्साह है और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब रायपुर के इन दोनों मुकाबलों पर टिक गई हैं।
इन सामानों पर प्रतिबंध रहेगा
- बैग / बड़े पर्स
- छाता
- कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग उपकरण
- हथियार या नुकीली वस्तुएं
- खाने-पीने की बाहरी सामग्री
- पानी की बोतल / फ्लास्क
- लाइटर और माचिस
- पटाखे या ज्वलनशील पदार्थ
- हेलमेट
- सेल्फी स्टिक
- धातु की वस्तुएं
- शराब / नशीले पदार्थ
- बैनर-पोस्टर जिनमें आपत्तिजनक संदेश हों
- पावर बैंक और बड़े इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
- ड्रोन या रिमोट डिवाइस
दर्शकों के लिए जरूरी सलाह
- समय से पहले स्टेडियम पहुंचे
- टिकट और ID साथ रखें
- टिकट स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा
- सीट नंबर के अनुसार ही बैठना अनिवार्य रहेगा
- सुरक्षा जांच में सहयोग करें



