
Korba। Korba Coal Theft Caseकोरबा पुलिस ने दीपका खदान क्षेत्र में कोयला चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 215 टन चोरी का कोयला, तीन ट्रेलर और एक पेलोडर जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना दीपका में अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Korba Coalपुलिस के मुताबिक, 30 अप्रैल की रात थाना दीपका की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दीपका खदान से चोरी का कोयला ओवरलोड कर तीन ट्रेलरों के जरिए बिलासपुर की ओर भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सिरकी मोड़ के पास घेराबंदी कर तीनों ट्रेलरों को पकड़ लिया।
जांच के दौरान ट्रेलरों में अवैध रूप से कोयला लोड पाया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रेलर चालकों समेत कोयला लोडिंग कराने वाले, ट्रांसपोर्टर और खरीददार को गिरफ्तार किया। पूरे मामले में कुल 215 टन चोरी का कोयला जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में रौनक गुप्ता, सरफराज खान उर्फ पम्मी, मुकेश चौधरी, सुजीत सिंह, मुबारक खान और अर्जुन बंसल शामिल हैं। आरोपी कोरबा, झारखंड, बिहार और मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस ने जिन वाहनों को जब्त किया है, उनमें ट्रेलर क्रमांक CG 10 BX 0792, CG 10 BX 8288, CG 10 BY 8288 और पेलोडर CG 07 CS 2199 शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही कोयला चोरी, परिवहन और खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध कोयला कारोबार से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



