छत्तीसगढ़

Loot Attempt Attack : जांजगीर में कांग्रेस नेता के घर हमला…! दो बेटों पर फायरिंग…एक की मौत दूसरा घायल

लूट की कोशिश में बदमाशों की फायरिंग

जांजगीर-चाम्पा, 24 अप्रैल। Loot Attempt Attack : जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने लूट की नीयत से कांग्रेस नेता और व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में उनके बड़े बेटे आयुष कश्यप की मौत हो गई, जबकि छोटे बेटे आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए।

लूट की कोशिश में बदमाशों की फायरिंग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात बदमाश देर रात घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आयुष कश्यप को दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशुतोष कश्यप के दाहिने हाथ में गोली लगी है। घटना के दौरान आरोपियों ने घर के अन्य सदस्यों को उनके कमरों में बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई मदद के लिए बाहर न निकल सके। घायल आशुतोष को पहले बिर्रा अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू (Loot Attempt Attack) कर दी है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। विधायक ब्यास कश्यप भी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button