Korba Police: कोतवाली पुलिस का शहर में बड़ा एक्शन! दो लोगों को उठाया..एक कबाड़ कारोबारी तो दूसरा मेन रोड का दुकानदार…

News Power Zone
2 Min Read

Korba Police: राताखार के स्क्रैप कारोबारी और मेन रोड के दुकानदार की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, आखिर किस मामले में हुई कार्रवाई? पुलिस की कार्रवाई को लेकर बढ़ी चर्चा

कोरबा। Korba Police: शहर में कोतवाली पुलिस की एक कार्रवाई ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। पुलिस ने शहर के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो व्यक्ति राताखार क्षेत्र में स्क्रैप यानी कबाड़ का कारोबार करता है, जबकि दूसरा मेन रोड का दुकानदार बताया जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासकर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर दोनों के खिलाफ ऐसा कौन-सा मामला सामने आया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया?

एक कबाड़ कारोबारी, दूसरा दुकानदार… दोनों पर पुलिस की नजर क्यों?

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में दो की पहचान राताखार के कबाड़ कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है। वहीं दूसरा व्यक्ति मेन रोड पर दुकान संचालित करता है। दोनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी के कारण और दोनों के खिलाफ लगाई गई धाराओं को लेकर स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। ऐसे में कार्रवाई के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

कार्रवाई के पीछे क्या है पूरा मामला?

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ किस मामले में कार्रवाई की है और उन पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल दो अलग-अलग कारोबार से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी ने शहर में “मामला आखिर क्या है?” वाली चर्चा को हवा दे दी है।

Share This Article