Korba Breaking: बंदी के बाद भी कबाड़ का खेल जारी… राताखार में कबाड़ लोड ट्रक पकड़ाई, किसके संरक्षण में चल रहा अवैध कारोबार

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। जिले में कबाड़ कारोबार पर प्रतिबंध के दावों के बीच एक बार फिर सिस्टम कटघरे में है। कोतवाली पुलिस ने राताखार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक बंद पड़े कबाड़ गोदाम से कबाड़ लोड वाहनों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि ये वाहन रामसागर पारा के तथाकथित “कबाड़ किंग” राजेश साहू से जुड़े हैं।

https://aid.aey.mybluehost.me/website_678a5d94/patwari-suicide-update-in-patwari-suicide-case-panic-in-the-administration-after-the-disclosure-of-suicide-note/

 

 

Korba Illegal Scrap Tradeकार्रवाई के बाद शहर में एक ही सवाल गूंज रहा है कि जब प्रशासन ने कबाड़ कारोबार पर सख्ती दिखाई है, तो फिर ये धंधा किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि “चोर चोरी से जाता है, हेराफेरी से नहीं” वाली कहावत यहां सटीक बैठती है। बुलडोजर कार्रवाई और सख्ती के बावजूद कबाड़ का कारोबार बेखौफ जारी है, जो कई सवाल खड़े करता है।

संरक्षण पर सवाल, सिस्टम पर निशाना

जिले में आधिकारिक तौर पर कबाड़ कारोबार बंद बताया जा रहा है। इसके बावजूद बंद गोदामों से कबाड़ का परिवहन होना इस ओर इशारा करता है कि कहीं न कहीं अंदरखाने संरक्षण मिल रहा है। यह भी चर्चा है कि अगर पुलिस पूरी तरह सख्त हो जाए, तो अवैध गतिविधियों की एक गाड़ी भी शहर से बाहर नहीं निकल सकती।

जनमानस में नाराजगी

इस कार्रवाई के बाद आम लोगों में नाराजगी साफ दिख रही है। लोगों का कहना है कि छिटपुट कार्रवाई से ज्यादा जरूरी है पूरे नेटवर्क पर प्रहार, ताकि इस तरह के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लग सके।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को सिर्फ पकड़ तक सीमित रखती है या फिर कबाड़ माफिया के पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर बड़ा खुलासा करती है।

कबाड़ की एक गाड़ी जब्त और दूसरे को लाने चल रहा प्रयास – टीआई

 

कोतवाली थाना प्रभारी मोती पटेल ने कहा कि राताखार के गोदाम से दो कबाड़ लोड गाड़ियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए वाहन राजेश साहू ग्रुप का है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article