
प्रतीकात्मक तस्वीर
रायपुर।Chhattisgarh School Holiday 2026 छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पूरे प्रदेश में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
राज्य में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे बच्चों की सेहत पर असर पड़ने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। यह आदेश पूरे प्रदेश में लागू होगा। सरकारी, प्राइवेट और अनुदान प्राप्त सभी स्कूलों को इसका पालन करना अनिवार्य किया गया है। सरकार ने साफ किया है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।



