Protest Violence : सक्ती में बवाल…बच्ची की मौत के बाद भड़का गुस्सा…ईंट-पत्थर से हमला आरक्षक का फूटा सिर

News Power Zone
1 Min Read
Protest Violence
सक्ती, 16 अप्रैल। Protest Violence : छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत के बाद भड़के विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए। फगुरम गांव में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस बल पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में कोरबा बटालियन में पदस्थ आरक्षक राजेश कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है, वहीं अन्य कई पुलिस कर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं।

मुआवजे की मांग को लेकर बढ़ा विवाद

तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई (Attack on Sakti Police) करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।
Share This Article