Breaking : नायब तहसीलदार 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार.. विष्णु सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार…

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। सूबे के मुखिया विष्णु सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए भ्रष्ट अफसरो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में आज एसीबी टीम ने आज धमतरी के नायब तहसीलदार क्षीरसागर बघेल को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

कागजी कार्रवाई के बाद कल उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। जाहिर है, रंगे हाथ ट्रेप होने पर तीन महीने से पहले जमानत नहीं मिलती। अफसरों ने बताया कि रेवेन्यू केस में धमतरी नायब तहसीदार 50 हजार रिश्वत मांग रहे थे। इसकी शिकायत एसीबी में हुई और एसीबी टीम ने जाल बिछाकर आज नायब तहसीलदार को पकड़ लिया।

Share This Article