BreakingFeaturedछत्तीसगढ़राजनीति

Breaking रायपुर में दर्द और सियासत का संगम: वेदांता प्लांट हादसे के घायलों से टी.एस. सिंहदेव की मुलाकात, अस्पताल में भावुक दृश्य

रायपुर। Vedanta power plant accident Raipur सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे के बाद हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव आज रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में घायल श्रमिकों से मुलाकात की।

अस्पताल के अंदर का मंजर बेहद मार्मिक रहा। घायल मजदूर दर्द से कराहते दिखे तो परिजनों की आंखों में बेबसी साफ झलक रही थी। यह दृश्य देखकर सिंहदेव खुद भी भावुक हो गए। उन्होंने डॉक्टरों से एक-एक मरीज की स्थिति की जानकारी ली और सख्त लहजे में बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा।

सिंहदेव ने साफ शब्दों में कहा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही का परिणाम लगता है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में वे अकेले नहीं हैं और हर स्तर पर मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि सभी मजदूर सुरक्षित अपने घर लौटें, यही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

हादसे के बाद जहां एक ओर परिवार टूटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर इस मुलाकात ने उन्हें थोड़ी राहत जरूर दी है। लेकिन बड़ा सवाल अब भी कायम है आखिर इस हादसे की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button