Ganja Destruction : महासमुंद में पुलिस का बड़ा एक्शन…! 5 करोड़ का गांजा जलाया…ड्रग माफिया में हड़कंप…यहां देखें VIDEO

News Power Zone
2 Min Read
Ganja Destruction
महासमुंद, 12 अप्रैल। Ganja Destruction : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल 96 किलो 660 ग्राम गांजा का नष्टीकरण किया है। इस कार्रवाई से ड्रग तस्करों में हड़कंप मच गया है। यह पूरी कार्रवाई शासन की गाइडलाइन के अनुसार जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में संपन्न हुई।

तीन मामलों का जब्त गांजा किया नष्ट

पुलिस के मुताबिक यह गांजा कोमाखान थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग NDPS एक्ट के मामलों में जब्त किया गया था। इनमें वर्ष 2025 का एक और वर्ष 2026 के दो मामले शामिल हैं।

बालाजी प्लांट में हुआ नष्टीकरण

गांजा नष्टीकरण की प्रक्रिया बालाजी प्लांट में पूरी की गई। यहां जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष (पुलिस अधीक्षक), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जिला आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में पहले भौतिक सत्यापन किया गया, इसके बाद नियमानुसार नष्टीकरण किया गया।

करीब 5 करोड़ की कीमत

नष्ट किए गए इस अवैध गांजा की कुल कीमत लगभग 5 करोड़ 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसे जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share This Article