Korba Road Accident : तेज रफ्तार का कहर…! ट्रक की टक्कर से 2 युवकों की मौत…कटघोरा बायपास पर हादसा
रफ्तार बनी काल
कोरबा, 07 अप्रैल। Korba Road Accident : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। कटघोरा थाना क्षेत्र के बायपास मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान कृष्ण दास (निवासी गुंजापुर) और बिहारी लाल यादव (निवासी साखो) के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से किसी काम से जा रहे थे, तभी कटघोरा बायपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कटघोरा पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सावधानी की अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि भारी वाहनों की आवाजाही (Korba Road Accident) वाले बायपास मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले सड़क हादसों की गंभीरता को उजागर करता है।



