FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

KORBA: रेत तस्करों का नया “फरमान”… हादसे के बाद मुआवजे का ऐलान, इलाके में चर्चा

कोरबा। Korba sand smuggling compensation accident जिले के सीतामणी क्षेत्र में सक्रिय रेत तस्कर सिंडिकेट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अवैध रेत परिवहन के दौरान हुए एक सड़क हादसे के बाद तस्करों ने खुद ही नुकसान की भरपाई करने का “फरमान” जारी कर दिया, जिसकी अब पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

Korba sand smugglingn मिली जानकारी के मुताबिक, सीतामणी से रेत लोड कर जा रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में ट्रैक्टर ऑपरेटरों के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली।

बताया जा रहा है कि मौके पर बढ़ते आक्रोश को देखते हुए तस्कर सिंडिकेट ने हालात संभालने के लिए तुरंत मुआवजे का ऐलान कर दिया। सूत्रों के अनुसार, क्षतिग्रस्त बाइक के बदले एक नई मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नकद देने की बात कही गई है।
इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोग अब अपने स्तर पर “मुआवजा सिस्टम” चलाने लगे हैं, जो कानून व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोग भी इस पर हैरानी जता रहे हैं कि आखिर ऐसे मामलों में प्रशासन की भूमिका क्या है।

फिलहाल, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Related Articles

Back to top button