देश

Nayagarh Bus Accident : ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा…! चट्टान से टकराकर पलटी बस…5 की मौत…कई घायल…यहां देखें VIDEO

चालक का बिगड़ गया नियंत्रण

नयागढ़/ओडिशा, 28 मार्च। Nayagarh Bus Accident : नयागढ़ जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह हादसा दसपल्ला थाना क्षेत्र के टेकेराघाट के पास हुआ, जहां एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा गई और पलट गई। मृतकों में बस चालक सहित चार महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू और सुमति साहू के रूप में हुई है, जो बरहमपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, निजी बस करीब 60 यात्रियों को लेकर बरहमपुर से हरिशंकर जा रही थी। हनुमान घाटी के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस एक बड़ी चट्टान से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जबकि 10 से ज्यादा लोग बस के नीचे फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गैस कटर की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को पहले दसपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल करीब 15 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button