West Bengal Violence: कोलकता। BJP And TMC Workers Clashed: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती में भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार के चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा भड़क गई। बसंती बाजार के पास उपद्रवियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।
West Bengal Violence: बताया जा रहा है कि इस झड़प में कई पुलिसकर्मी और कम से कम 8-10 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद कम से कम 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हिंसा के बाद भारी संख्या में सीएपीएफ और पुलिस बल को मौक पर तैनात किया गया है।
West Bengal Violence: जानकारी के अनुसार घटना दोपहर के वक्त उस सयम हुई जब भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार चुनाव प्रचार कर रहे थे। सरदार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर दीं और पुलिस पर भी हमला किया।
West Bengal Violence: इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कथित वीडियो में दिखाया गया है कि उपद्रवियों के एक समूह ने एक व्यक्ति को बांस की लाठियों से बुरी तरह पीटा जा रहा है। झड़प के दौरान एक आरएएफ जवान को भागते हुए भी देखा गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



