छत्तीसगढ़
Exam Update : छत्तीसगढ़ बोर्ड का बड़ा फैसला…! लीक के बाद परीक्षा निरस्त…यहां देखें कब होगा
14 मार्च का पेपर अब 10 अप्रैल को फिर होगा
सोशल मीडिया पर लीक का दावा
जानकारी के मुताबिक, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया पर हिंदी विषय के सेट-बी के प्रश्न पत्र लीक होने का दावा किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू की गई।FIR दर्ज, जांच जारी
इस पूरे मामले में साइबर थाने में लिखित शिकायत दी गई, साथ ही सिटी कोतवाली में FIR भी दर्ज की गई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।परीक्षा समिति का बड़ा फैसला
23 मार्च को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 14 मार्च को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया जाए।अब 10 अप्रैल को होगी परीक्षा
छात्रों के लिए नई तारीख भी घोषित कर दी गई है। अब 12वीं हिंदी की परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस फैसले के बाद हजारों छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी, जिससे उनके बीच चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।






