FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

KORBA BIG BREAKING: गर्मी में ‘पानी और जूस’ पर छापा… बिना लाइसेंस चल रही सप्लाई पर एक्शन, फैक्ट्री सील!

कोरबा।Korba water and juice raid तेज होती गर्मी के बीच मिलावट और अवैध सप्लाई पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। शहर में आज एक साथ कई जगहों पर दबिश देकर पानी और जूस के सैंपल लिए गए, जिससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

 


Korba water and juice raid जांच टीम ने दादर एरिया स्थित सुनीता बेवरेजेस और राजगामार रोड पर ममता इंडस्ट्रीज से पानी के सैंपल जांच के लिए जब्त किए। बताया जा रहा है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी की गुणवत्ता पर खास निगरानी रखी जा रही है।

इसी दौरान डिगापुर वार्ड नंबर 36 में स्थित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर (पेप्सिको प्रोडक्ट्स) पर कार्रवाई करते हुए स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के सैंपल लिए गए। जांच के दौरान बड़ा खुलासा तब हुआ जब डिस्ट्रीब्यूटर के पास उस स्थान के लिए वैध लाइसेंस नहीं मिला।

नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी फर्म को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अन्य कारोबारियों में भी दहशत का माहौल है।

गर्मी में अगर आप पानी या जूस का कारोबार कर रहे हैं, तो गुणवत्ता और लाइसेंस दोनों दुरुस्त रखें… क्योंकि अब कार्रवाई सीधे “सील” तक पहुंच रही है।

Related Articles

Back to top button