कोरबा
Power Supply : एसईसीएल का बड़ा धमाका…! 167.7 एमटी उत्पादन के साथ नया रिकॉर्ड…पिछले साल के आंकड़े को किया पार
171.3 एमटी ऑफटेक के साथ सप्लाई में भी एसईसीएल आगे
मेगाप्रोजेक्ट्स का बड़ा योगदान
एसईसीएल के मेगाप्रोजेक्ट्स ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है, गेवरा परियोजना: 51.7 एमटी, दीपका परियोजना: 36.5 एमटी, कुसमुंडा परियोजना: 30.7 एमटी।अन्य क्षेत्रों का प्रदर्शन भी मजबूत
• सेंट्रल इंडिया कोलफील्ड्स: 25.6 एमटी • रायगढ़ क्षेत्र: 15.8 एमटी • कोरबा क्षेत्र: 7.2 एमटी ओवरबर्डन रिमूवल (OBR) के क्षेत्र में भी कंपनी ने 350 मिलियन क्यूबिक मीटर का स्तर हासिल किया है, जो खनन गतिविधियों को और गति देने में सहायक होगा।ऑफटेक में भी रिकॉर्ड बढ़त
ऑफटेक के मोर्चे पर भी एसईसीएल ने 17 मार्च 2026 तक 171.3 एमटी का आंकड़ा हासिल किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.5 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि पर कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल देश की ऊर्जा सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्तंभ है। कंपनी की प्राथमिकता कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है, ताकि देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को हर परिस्थिति में पूरा किया जा सके। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में फैली एसईसीएल देश की दूसरी सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है और राष्ट्रीय उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है। गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए कंपनी उत्पादन और आपूर्ति को और मजबूत करने की दिशा में विशेष रणनीति पर कार्य कर रही है, ताकि विद्युत संयंत्रों को समय पर कोयला उपलब्ध कराया जा सके।







